फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bajrang Dal blocked national highway by placing remains of a protected animal on road Vikas Nagar Selaqui

Dehradun: सेलाकुई में बजरंग दल का हंगामा, संरक्षित पशु के अवशेष सड़क पर रख राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

Tue, 04 Feb 2025 02:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 04 Feb 2025 02:56 PM IST
सार

संरक्षित पशु की हत्या से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पहले तीखी नोकझोंक और फिर धक्का मुक्की हुई।

विज्ञापन
Bajrang Dal blocked national highway by placing remains of a protected animal on road Vikas Nagar Selaqui
बजरंग दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून सेलाकुई थाना क्षेत्र के शंकरपुर में दो संरक्षित पशु की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बड़थ्वाल ट्यूबवेल के पास पुलिस को संरक्षित पशु के अवशेष मिले। पुलिस अवशेष को ट्रैक्टर ट्राली से सहसपुर थाना लेकर आ रही थी। तभी स्वारना नदी पुल पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर ट्राली को रोक दिया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को रोक दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पहले तीखी नोकझोंक और फिर धक्का मुक्की हुई।  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पशु के अवशेष को सड़क पर रखकर दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: जंगल में आग लगने वाली है बताएगा मौसम विभाग, पहली बार किया जाएगा बुलेटिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर का एसडीएम विनोद कुमार, सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह और सीओ प्रेम नगर रीना राठौर मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के वाहनों को घेर लिया। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पांच दिन के भीतर घटना के खुलासे का भरोसा दिलाया। करीब एक घंटे बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू हुआ। सीओ भास्कर लाल शाह ने बताया कि दोनों गए को सेलाकुई से चोरी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed