फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forest fire Weather department will tell if there is going to be a forest fire weather bulletin Uttarakhand

Uttarakhand News: जंगल में आग लगने वाली है बताएगा मौसम विभाग, पहली बार किया जाएगा बुलेटिन जारी

Tue, 04 Feb 2025 01:35 PM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:35 PM IST
सार

पहली बार वन विभाग की जरूरत के हिसाब मौसम विभाग बुलेटिन जारी करेगा। आईएमडी और वन विभाग के बीच एमओयू होगा।

विज्ञापन
forest fire Weather department will tell if there is going to be a forest fire weather bulletin Uttarakhand
जंगलों में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग बारिश, अतिवृष्टि आदि को लेकर पूर्वानुमान जारी करता रहा है। अब मौसम विभाग यह भी बताएगा कि जंगल में आग लगने वाली है। इसके लिए जल्द ही वन विभाग और मौसम विज्ञान विभाग के बीच एमओयू होने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस सुविधा के बाद वन विभाग को और बेहतर ढंग से जंगल की आग पर नियंत्रण में मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन

वन विभाग को जंगल की आग की घटना के संबंध में फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया से फायर अलर्ट मिलते हैं। इन सूचनाओं के आधार पर टीम काम करती है। अब वनाग्नि घटना को लेकर भी क्या स्थितियां हैं? इसकी सूचना भी वन विभाग को मिल सकेगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग, वन विभाग के लिए खास कस्टमाइज बुलेटिन जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसमें तापमान, आर्द्रता, सूखापन आदि के आधार पर आग के लिए कौन-सा जंगल की संवेदनशील है आदि को बताया जाएगा। वन विभाग के अनुसार, देश में फॉरेस्ट फायर को लेकर इस तरह के कस्टमाइज बुलेटिन की व्यवस्था संभवत: पहली बार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के वाहनों में जीपीएस लगेगा

वन विभाग जंगल की आग बुझाने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों में जीपीएस लगाने जा रहा है। ऐसे में जंगल में आग को नियंत्रित करने के लिए जाने वाले वाहनों के मूवमेंट का पता उच्चाधिकारियों का रहेगा। इसके अलावा विश्व बैंक की यू प्रिपेयर योजना के तहत वनकर्मियों के लिए अग्निरोधी ड्रेस समेत अन्य संसाधन मिलेंगे। वनाधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

ये भी पढ़ें...National Games 2025: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, साथ बैठकर किया भोजन

क्या कहते हैं अधिकारी

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह कहते हैं कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय स्तर पर बैठक की गई थी, उसमें सभी पहलू को देखा गया। अभी मौसम विभाग मौसम से जुड़ी जानकारी देता रहा है। अब इंपैक्ट से जुड़ी संभावना भी बताएगा। वन विभाग को फॉरेस्ट फायर की संभावना लेकर उनकी जरूरत के हिसाब से बुलेटिन दिया जाएगा। प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन कहते हैं कि मौसम विज्ञान केंद्र के साथ वन विभाग एमओयू करने जा रहा है। इसे लेकर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed