फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bahuguna cabinet minister in harish brigade

बहुगुणा कैबिनेट से हरीश रावत ने बनाई अपनी 'ब्रिगेड'

Sun, 02 Feb 2014 09:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Feb 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
bahuguna cabinet minister in harish brigade

आखिरकार हरीश रावत प्रदेश के आठवें मुख्यमंत्री बन ही गए। दिन भर चले हाई वोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप हरीश रावत के नाम पर सहमति बनने के साथ हुआ।

विज्ञापन


11 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
शनिवार शाम को रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही बहुगुणा सरकार में मंत्री रहे 11 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

पढ़ें, CM बनने के बाद रावत के सामने हैं चार चुनौती
विज्ञापन


शनिवार को बीजापुर में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ हुई विधानमंडल दल की बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को दल का नेता नामित करने के लिए अधिकृत कर दिया। दस जनपथ से हरीश का नाम आते ही राजभवन को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, हरीश रावत बने उत्तराखंड के नए सीएम

पहले तीन बजे तक का कार्यक्रम तय था लेकिन दल का नेता चुने जाने में हुए विलंब के कारण फिर साढ़े छह बजे का समय निर्धारित हुआ। राजभवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने शाम 6 बजकर 40 मिनट पर राज्य के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

पढ़ें, रावत जी! सपनों का सौदागर नहीं बाजीगर बनना होगा

कार्यक्रम लगभग सात बजे समाप्त हुआ और इसका संचालन मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने किया। संभावना है कि मंत्रियों का पोर्टफोलियो कल जारी होगा।

कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, अमृता रावत, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी (निर्दलीय), प्रीतम सिंह पंवार (यूकेडी), हरीश चंद्र दुर्गापाल (निर्दलीय) और सुरेंद्र राकेश (बसपा)।

धनै हुए नाराज, पीडीएफ छोड़ा
कांग्रेस को समर्थन देने के एवज में कैबिनेट मंत्री न बनाए जाने से नाराज पीडीएफ सदस्य और टिहरी विधायक दिनेश धनै ने पीडीएफ से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस सरकार को उनका समर्थन जारी रहेगा, लेकिन वह जीएमवीएन की कुर्सी भी छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed