फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bagwal mela in lohaghat

यहां रक्षाबंधन पर हर साल होती है पत्थरों की बारिश

Mon, 04 Aug 2014 05:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट Updated Mon, 04 Aug 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
bagwal mela in lohaghat

लोहाघाट स्थित मां बाराही धाम में सात अगस्त को सुबह 11 बजे स्पीकर गोविंद कुंजवाल 12 दिनी बग्वाल मेले का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल होंगे। मंदिर के पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री के अनुसार मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। बता दें कि हर साल यह मेला रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित होता है।

श्रावणी पूर्णिमा को पत्थरों की वर्षा का एक विशाल मेला जुटता है। मेले में एक समूह पत्थरों से प्रहार करता है और दूसरा समूह फर्रे (ढाल) से खुद को बचाता है।
विज्ञापन


हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, बदायूं आदि जगहों से जलेबी, खेल-तमाशे और अन्य व्यवसायियों के पहुंचने से रौनक बढ़ गई है।

रंगारंग कार्यक्रम होंगे आयोजित

bagwal mela in lohaghat

मेले में नामी कलाकार रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। लोग बग्वाल युद्ध में शामिल होने के लिए नए फर्रे (ढाल) तैयार कर रहे हैं।

जिला पंचायत के विजय जोशी के अनुसार मेला क्षेत्र में नए व्यापारियों को लाइसेंस बनाना अनिवार्य होगा। लाइसेंस देवीधुरा के कैंप कार्यालय में बनेंगे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि छह अगस्त को देवीधुरा में शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के लाइसेंस मौके पर ही बनाए जाएंगे।

मेले को ऐतिहासिकता को लेकर मतांतर

bagwal mela in lohaghat

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार बगैर लाइसेंस खाद्य पदार्थ बेचना दंडनीय अपराध होगा। आठ अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर लगेगा।

नौ से 12 अगस्त तक देवीधुरा क्षेत्र के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इन विद्यालय भवनों का उपयोग मेले के दौरान आवासीय रूप में किया जाएगा।

मेले को ऐतिहासिकता कितनी प्राचीन है इस विषय में मत-मतान्तर हैं। लेकिन आम सहमति है कि नह बलि की परम्परा के अवशेष के रुप में ही बगवाल का आयोजन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed