फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bagnath temple will be developed on the lines of Kedarnath and Badrinath Dham

Uttarakhand:  केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर विकसित होगा बागनाथ मंदिर, पर्यटन विभाग कर रहा रिपोर्ट तैयार

Mon, 27 Jun 2022 06:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Jun 2022 06:08 PM IST
सार

प्रसाद योजना के तहत बागेश्वर स्थित बागनाथ मंदिर परिसर में सभी दुकानों का पर्वतीय शैली में एकरूपता के साथ निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सरयू तट पर घाटों का निर्माण, परिसर में साउंड एंड लाइट शो का संचालन, संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Bagnath temple will be developed on the lines of Kedarnath and Badrinath Dham
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : file photo

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर बागनाथ मंदिर को विकसित किया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत मंदिर में अवस्थापना विकास और पर्यटक सुविधाओं के कार्य किए जाएंगे। पर्यटन विभाग की ओर से बागनाथ मंदिर में होने वाले कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


प्रसाद योजना के तहत बागेश्वर स्थित बागनाथ मंदिर परिसर में सभी दुकानों का पर्वतीय शैली में एकरूपता के साथ निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सरयू तट पर घाटों का निर्माण, परिसर में साउंड एंड लाइट शो का संचालन, संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


चारों ओर फसाड़ और भित्तिचित्रों को प्रदर्शित कर मंदिर परिसर को नया स्वरूप दिया जाएगा। चंडिका मंदिर से नीलेश्वर मंदिर के बीच रोपवे निर्माण, पुलों का सौंदर्यीकरण, प्रसाद वितरण के लिए दुकानें बनाई जाएंगी। मंदिर परिसर की सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए परिसर के बाहर पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू किया जाएगा निर्माण कार्य 

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि मंदिर में होने वाले अवस्थापना विकास और पर्यटक सुविधाओं के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।



ये भी पढ़ें...मां -बेटी के साथ दरिंदगी: छह साल की मासूम की हालत देख सिहर उठे डॉक्टर, पुलिस की आंखों से भी छलक आए आंसू

सचिव ने कहा कि बागेश्वर क्षेत्र में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और हेरिटेज पर्यटन के विकास और रोजगार सृजन के लिए अपार क्षमता है। पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत बागनाथ मंदिर में अवस्थापना विकास व पर्यटक सुविधाओं को विकसित करने लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed