फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   "Bagless Day" Organized at Ramgarh School

Dehradun News: रामगढ़ विद्यालय में बैग लेस डे का आयोजन

Sun, 26 Apr 2026 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
"Bagless Day" Organized at Ramgarh School
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में नवीन शैक्षिक सत्र के पहले बैग लेस डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय निर्देशों के अनुपालन में माता सम्मेलन भी आयोजित हुआ जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों की माताओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेजी में अपना परिचय प्रस्तुत किया और कविताओं का पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरविंद सोलंकी ने माता सम्मेलन में उपस्थित अभिभावकों को बैग लेस डे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही डिटॉल बनेगा स्वास्थ्य इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत डिटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम की प्रतिनिधि प्रियंका ने छात्र-छात्राओं व माताओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी और स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, डिटॉल प्रतिनिधि प्रियंका, सीमा, रूमा देवी, जसोमति सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व उनकी माताएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed