फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar: Due to family discord woman gave poison to 11 month old daughter, died

Uttarakhand: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने 11 माह की मासूम बेटी को भी पिला दिया जहर, खुद अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Mar 2022 11:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गरुड़ (बागेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गरुड़ (बागेश्वर) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Mar 2022 11:10 AM IST
सार

कोठों रामपुर गांव की घटना से पूरा गांव सकते में है। घरेलू कलह के चलते एक मासूम को जान गंवानी पड़ी। महिला ने खुद भी जहर गटक लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Bageshwar: Due to family discord woman gave poison to 11 month old daughter, died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यहां कोठों रामपुर गांव में एक महिला ने जहर गटक अपनी 11 माह की मासूम बेटी को भी जहर पिला दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट ने बताया कोठों गांव निवासी  19 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह के चलते रविवार दोपहर खुद जहर गटकने के साथ अपनी 11  माह की बच्ची को भी जहर पिला दिया। 108 से ग्रामीण दोनों को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए।
विज्ञापन


बच्ची ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम लिए बागेश्वर भेज दिया है। बताया कि महिला का पति फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: भाजपा विधायक का सनसनीखेज दावा, बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी

घरेलू कलह के चलते मासूम को गंवानी पड़ी जान

ग्राम प्रधान कैलाश गोस्वामी ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें महिला के पड़ोस से फोन आया जिसमें महिला के जहर गटकने की बात कही गई। खबर सुनते ही वह मौके पर गए। महिला के मुंह से झाग निकल रहा था लेकिन बच्ची शांत पड़ी थी। उसके मुंह से झाग नहीं निकल रहा था।

ग्राम प्रधान ने तत्काल बैजनाथ अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस मंगाई और परिवार वालों से मामले की जानकारी ली। परिवार वालों ने बताया कि सुबह परिवार में हल्की बहसबाजी हो गई थी जिसके बाद मामला फरीदाबाद में नौकरी करने वाले महिला के पति तक जा पहुंचा। घर में कलह बढ़ने के बाद महिला ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर बाद जब परिवार वालों ने दरवाजा खुलवाया तो बच्ची शांत पड़ी थी और महिला के मुंह से झाग निकल रहा था।

घटना के समय घर पर नहीं था कोई पुरुष
घटना के समय घर पर कोई पुरुष नहीं था। महिला का पति फरीदाबाद में नौकरी करता है, जबकि ससुर ट्रक चलाते हैं। वह अक्सर घर से बाहर रहते हैं। घर में एकमात्र बुजुर्ग दादा हैं, जो बहस होने के बाद बाजार चले गए थे। ग्रामीण भी इस घटना से सकते में हैं, लेकिन कोई भी मामले को लेकर खुलकर नहीं बोल रहा है। 

बच्ची का गला दबाने की भी आशंका
बच्ची के मुंह से झाग नहीं निकल रहा था और ना ही शरीर में कोई चोट के निशान थे। मामले की जांच कर रहे डंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि बच्ची को गला दबाकर मारने की भी संभावना ग्रामीण जता रहे हैं। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। बच्ची के शरीर और गले में कोई निशान नहीं हैं, मुंह से झाग भी नहीं निकल रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। घटना की सूचना महिला के पति को दे दी गई है। वह फरीदाबाद से रवाना हो गया है और कल तक घर पहुंच जाएगा। मामले में किसी ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती महिला भी बयान देने की हालत में नहीं है। उसके ठीक होने पर ही बयान लिए जाएंगे। 



बच्ची को मैंने स्वयं चेक किया। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं हं। बच्ची को गला दबाकर मारने की बात गांव में चल रही थी, लेकिन लगता है कि महिला ने उसे जहर ही दिया है। हालांकि सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आ पाएगी। महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल मायके से कोई महिला से मिलने नहीं आया है। महिला अस्पताल में ही भर्ती है। 
-कैलाश बिष्ट, थानाध्यक्ष बैजनाथ 

कोठों रामपुर गांव में एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक बच्ची के पिता का भी इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बच्ची के पिता के पहुंचने के बाद पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अमित श्रीवास्तव, एसपी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed