फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar by-election BJP sent a panel of three names Uttarakhand news in hindi

Bageshwar By-Election: भाजपा ने तीन नाम भेजे, प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांग्रेस दूसरे दलों में ढूंढ रही प्रत्याशी

Sat, 12 Aug 2023 01:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Aug 2023 01:33 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बागेश्वर में कांग्रेस की चुनौती पर कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति के साथ जीतने के लिए और कांग्रेस हारने के लिए चुनाव लड़ती है। हम पूर्व निर्धारित नीति के अनुसार पार्टी प्रत्याशी का चयन करते हैं और कांग्रेस अपनी पार्टी के अंदर और बाहर उम्मीदवार ढूंढती है।

विज्ञापन
Bageshwar by-election BJP sent a panel of three names Uttarakhand news in hindi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी के लिए भाजपा ने तीन नाम पैनल संसदीय बोर्ड को भेज दिए हैं। 15 अगस्त तक पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। 16 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया हो सकती है। इसी दिन भाजपा की एक बड़ी चुनावी सभा भी होगी।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चुनाव अभियान समिति ने विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा भेजे गए पांच संभावित नामों पर विचार किया। इसमें तीन नामों का पैनल तैयार किया। बताया जा रहा है कि इस पैनल में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, पुत्र गौरव दास और दीपा आर्य का नाम शामिल है। दीपा आर्य जिला पंचायत में उपाध्यक्ष रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी चंदन राम दास की पत्नी या बेटे में से किसी एक को प्रत्याशी बना सकती है। इसका खुलासा 15 अगस्त हो सकता है।

विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, शीघ्र ही पार्टी संसदीय बोर्ड नामों पर विचार कर उम्मीदवार की घोषणा कर देगा। संगठन ने प्रत्याशी के नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति और जनभावनाओं के अनुरूप उम्मीदवार तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस हारने के लिए चुनाव लड़ती है : भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बागेश्वर में कांग्रेस की चुनौती पर कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति के साथ जीतने के लिए और कांग्रेस हारने के लिए चुनाव लड़ती है। हम पूर्व निर्धारित नीति के अनुसार पार्टी प्रत्याशी का चयन करते हैं और कांग्रेस अपनी पार्टी के अंदर और बाहर उम्मीदवार ढूंढती है। कांग्रेस को आज अपनी पार्टी में ही कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। जानकारी आ रही है कि वे उम्मीदवार दूसरी पार्टी से आयात करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें...Gaurikund Landslide: भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

बागेश्वर का उपचुनाव होना है। संभावित नाम आए हैं। इनका एक पैनल बनाकर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा गया है। वहां से नाम तय होकर आएगा। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed