फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Yatra 2024 Karnaprayag police station is welcoming the devotees coming on Badrinath Yatra

Badrinath Dham: अतिथि देवो भव:...यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का कर्णप्रयाग थाना पुलिस कर रही इस तरह स्वागत

Wed, 22 May 2024 11:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 May 2024 11:48 AM IST
सार

बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुले थे। शुरुआत में यात्रा की रफ्तार धीमी रही, लेकिन अब यात्रा ने गति पकड़ ली है। पांच दिन में एक लाख श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Badrinath Yatra 2024 Karnaprayag police station is welcoming the devotees coming on Badrinath Yatra
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का कर्णप्रयाग थाना पुलिस स्वागत कर रही है। कर्णप्रयाग पुलिस श्रद्धालुओं के लिए पथ प्रदर्शक बन रही है। तीर्थ यात्रियों को पुलिस कोतवाल देवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में स्थित पंचबद्री और पंचकेदारों सहित अनेक मंदिर और मठों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


कर्णप्रयाग के पंचपुलिया में पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। कोतवाल देवेन्द्र सिंह रावत ने कहा अतिथि देवो भव: की राह पर हम चलते हैं। मित्र पुलिस तीर्थयात्रियों की सेवा में सदैव तत्पर है। 
विज्ञापन


पांच दिन में बदरीनाथ पहुंचे एक लाख श्रद्धालु

बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू हुए 10 दिन हो गए हैं। शुरू के पांच दिनों में जहां धाम में 50 हजार श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे, वहीं पिछले पांच दिनों में धाम में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया। धाम के कपाट 12 मई को खोले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू के पांच दिन यात्रा अपेक्षाकृत धीमी रही। पहले पांच दिन धाम में 57,867 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे, लेकिन उसके बाद यात्रा ने रफ्तार पकड़ी और अगले पांच दिन में धाम में 1,00,474 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। धाम में अब तक कुल 1,58,341 यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

शुरू में यात्रा के रुझान को देखते हुए बदरीनाथ से लेकर यात्रा मार्ग पर कारोबारियों में मायूसी दिख रही थी, लेकिन अब जिस तरह से यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है उससे यात्रा मार्ग से लेकर बदरीनाथ धाम में चहल पहल बनी हुई है।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  सरकारी स्कूल के बच्चे पढ़ेंगे राज्य आंदोलन का इतिहास, 'हमारी विरासत और विभूतियां' पुस्तक तैयार

उधर, बदरीनाथ में मंगलवार को 18,685 श्रद्धालु पहुंचे। मंगलवार को भी धाम में करीब एक किमी तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। अब विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं, जिसके बाद यात्रियों की संख्या में और तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed