{"_id":"66e256ebcf8277f14307d508","slug":"badrinath-seven-hotels-under-construction-without-authorization-sealed-uttarakhand-news-in-hindi-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath: बिना प्राधिकरण की अनुमति के निर्माणाधीन सात होटल किए सीज, अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath: बिना प्राधिकरण की अनुमति के निर्माणाधीन सात होटल किए सीज, अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण
Thu, 12 Sep 2024 11:44 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:44 AM IST
सार
कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण कर अस्थायी दुकानों का संचालन भी शुरू कर दिया गया था, जिसे नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से ध्वस्त कर दिया गया था। गत वर्ष बिना प्राधिकरण की अनुमति के निर्मित हो रहे 24 होटलों के निर्माण को भी प्रशासन ने सीज कर दिया था।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिला विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना धाम में निर्माणाधीन सात होटलों को तहसील प्रशासन ने सीज कर दिया। बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान के कार्यों के बीच धाम में अवैध रूप से कई होटलों का निर्माण भी चल रहा है।
विज्ञापन
मुख्य बाजार में लूप रोड के समीप कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण कर अस्थायी दुकानों का संचालन भी शुरू कर दिया गया था जिसे नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से ध्वस्त कर दिया गया था। गत वर्ष बिना प्राधिकरण की अनुमति के निर्मित हो रहे 24 होटलों के निर्माण को भी प्रशासन ने सीज कर दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: नफरती भाषण देने पर शिव शक्ति धाम डासना के महंत पर मुकदमा, वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन
अब प्रशासन ने प्राधिकरण की अनुमति बिना काम कर रहे सात होटलों को चिह्नित कर उन्हें सीज कर दिया है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि धाम में बिना प्रशासन की अनुमति के कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता है। प्रशासन की टीम धाम में निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी कर रही है।