{"_id":"8ed28e30ce78775f7655fc7f6ab802e9","slug":"badrinath-rawal-on-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावल को जमानत, 24 को कहेंगे अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावल को जमानत, 24 को कहेंगे अपनी बात
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 22 Mar 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे बदरीनाथ के रावल वी केशवन नंबूदरी को जमानत मिल गई है। बृहस्पतिवार शाम हरिद्वार पहुंचे रावल से मामले की जांच के लिए गठित समिति के सदस्यों ने मुलाकात की।
विज्ञापन
रावल शुक्रवार को सुबह दिल्ली रवाना हो गए। यहां 24 मार्च को उनकी कोर्ट में पेशी है। समिति सदस्यों की मानें तो उन्होंने इसी दिन मीडिया से रूबरू हो अपना पक्ष रखने की बात दोहराई है।
विज्ञापन
कमरे में बुलाए जाने की बात स्वीकारी
जांच समिति के अध्यक्ष चंद्रकिशोर मैठाणी ने दावा किया कि कनखल के ब्रह्मभूता अखाड़ा स्थित श्री चंद्र मंदिर में हुई मुलाकात में रावल ने समिति के समक्ष महिला को छतरपुर के कमरे में बुलाए जाने की बात स्वीकारी, लेकिन किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
महिला नाराज हो गई
कहा कि कुछ घरेलू मसलों पर समझाने के दौरान महिला नाराज हो गई और आवेश में पुलिस के पास जा पहुंची। अध्यक्ष के मुताबिक महिला से माफी मांगने से जुड़े सवाल पर रावल ने महिला को आवेश दिलाने के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने स्वयं को साफ और दोष रहित करार दिया है।
मैठाणी समेत समिति सदस्यों शिशुपाल सिंह, राजेंद्र नैथानी, भुवन उनियाल ने रावल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग भी की, जिससे उन्होंने इंकार कर दिया। उधर, समिति अध्यक्ष के अनुसार नायब रावल ही बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर रावल पद का जिम्मा संभालेंगे।