{"_id":"1a64dbd79769467e715f86ad6c9432d8","slug":"badrinath-rawal-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ रावल को देना होगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ रावल को देना होगा इस्तीफा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 23 Mar 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे बदरीनाथ मंदिर के रावल (मुख्य पुजारी) वी केशवन नंबूदरी को भले अपने बेदाग छूटने का भरोसा है।
विज्ञापन
लेकिन समिति सदस्यों की मानें तो इसके बावजूद नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना होगा। समिति इसके लिए रावल पर दबाव बनाएगी।
आरोप बेहद गंभीर
मामले की जांच के लिए बनाई गई समिति के अध्यक्ष चंद्रकिशोर मैठाणी के मुताबिक रावल निर्दोष भले छूट जाएं, लेकिन फिर भी उन पर जो आरोप लगे हैं, वह बेहद गंभीर हैं।
उनकी गिरफ्तारी ने रावल पद की प्रतिष्ठ को ठेस लगाई है। उचित यही होगा कि रावल इस्तीफा दें। बकौल मैठाणी आने वाली चार मई को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व नायब रावल का तिल-पात्र कर रावल पद ग्रहण कराया जाएगा। बता दें कि रावल वी केशवन नंबूदरी ने खुद 24 मार्च को मीडिया के सामने अपना पक्ष रखने की बात कही है।
विज्ञापन