{"_id":"5dff6bc58ebc3e87d30c5c31","slug":"badrinath-mla-told-benefit-about-devasthanam-management-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थानम प्रबंधन के अस्तित्व में आते ही स्थायी हो जाएंगे अस्थायी कर्मचारी: महेंद्र भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थानम प्रबंधन के अस्तित्व में आते ही स्थायी हो जाएंगे अस्थायी कर्मचारी: महेंद्र भट्ट
Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवस्थानम प्रबंधन के अस्तित्व में आते ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समिति में कई सालों से अस्थायी कर्मचारी भी स्थायी हो जाएंगे। देवस्थानम प्रबंधन में हक-हकूकधारियों के पांच सदस्य नामित किए जाएंगे। उपाध्यक्ष जैसा अहम पद भी उन्हेें ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
गोपेश्वर के लोनिवि निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवस्थानम प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य मंदिरों का संरक्षण करना है, लेकिन कांग्रेस प्रबंधन को लेकर हक-हकूकधारियों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है।
विज्ञापन
कई राज्यों के धनाड्य वर्ग उत्तराखंड के चारों धामों के संरक्षण के लिए चढ़ावे के रूप में सहयोग की इच्छा जता रहे हैं। केदारनाथ त्रासदी के बाद तीर्थयात्रियों की ओर से आए चढ़ावे के कारण ही आज केदारपुरी का भव्य स्वरूप तैयार हुआ है, लेकिन अभी तक हमारे पास कोई ऐसी संस्था नहीं है, जिसमें चढ़ावे की धनराशि का लेखा-जोखा रखा जा सकता है।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए देवस्थानम प्रबंधन के गठन की जरूरत पड़ी। उन्होंने कहा कि जल्द ही देवस्थानम प्रबंधन में प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर, बामनाथ, अनसूया माता मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर को भी शामिल किया जाएगा।
हक-हकूकधारियों के सुझाव पर देवस्थानम प्रबंधन एक्ट में संशोधन भी किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी महावीर रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवल भट्ट, दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।