{"_id":"66b714805b471260f40f16ce","slug":"badrinath-kedarnath-temple-committee-bktc-invited-applications-for-four-posts-of-vedpathi-uttarakhand-news-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बीकेटीसी ने वेदपाठी के चार पदों के लिए मांगे आवेदन, प्रदेश के स्थायी निवासी ही होंगे पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बीकेटीसी ने वेदपाठी के चार पदों के लिए मांगे आवेदन, प्रदेश के स्थायी निवासी ही होंगे पात्र
Sat, 10 Aug 2024 01:05 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:05 PM IST
सार
बीकेटीसी में वेदपाठी के चार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थियों को पूजा पद्धति व कर्मकांड के ज्ञान के साथ संस्कृत व हिंदी का ज्ञान भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
बदरीनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वेदपाठी के चार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर उत्तराखंड के स्थायी निवासी ही पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
वेदपाठी पदों के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्कृत विश्वविद्यालय से वेद विषय के साथ आचार्य की उपाधि प्राप्त होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को पूजा पद्धति व कर्मकांड के ज्ञान के साथ संस्कृत व हिंदी का ज्ञान भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सनकी पार्टनर: बेटे की चाहत में दो शादियां और दो लिव इन रिलेशन बनाए, महिला ने बताई करतूत सुनकर आयोग भी हैरान
विज्ञापन
वेदपाठी पद के लिए नियम व शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र बीकेटीसी की वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि कार्मिकों के लिए सेवा नियमावली नहीं होने के कारण इन पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। हाल ही में सेवा नियमावली को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।