{"_id":"67c53eb46ff0a078300be47e","slug":"badrinath-highway-treatment-of-hills-will-be-completed-before-chardham-yatra-2025-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: यात्रा से पहले पूरा हाेगा पहाड़ियों का ट्रीटमेंट, ढीले पत्थरों को मेन रॉक से बांधा जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: यात्रा से पहले पूरा हाेगा पहाड़ियों का ट्रीटमेंट, ढीले पत्थरों को मेन रॉक से बांधा जा रहा
Mon, 03 Mar 2025 12:07 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:07 PM IST
सार
ब्रह्मपुरी से कौडियाला के बीच 10 लोकेशन और कोडियाला से देवप्रयाग के बीच 10 लोकेशन में पहाड़ियों पर स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य किया जा रहा है। यात्रा से पहले निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगामी यात्रा सीजन में सुगम यातायात के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य कर रहा है। ऊंची पहाड़ियों पर ट्रीटमेंट का यह कार्य 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और यात्रा शुरू होने से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के बाद से तोताघाटी सहित ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक पहाड़ियों की ढलान से पत्थर गिरने से दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं। इस खतरे को कम करने के लिए विभाग ऊंची पहाड़ियों पर स्लोप प्रोटक्शन सहित सड़क किनारे पुस्तों का निर्माण का रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि ब्रह्मपुरी से कौडियाला के बीच 10 लोकेशन और कोडियाला से देवप्रयाग के बीच 10 लोकेशन में पहाड़ियों पर स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: खुद बर्फ के बवंडर से निकले, फिर लोडर किया स्टार्ट...31 जिंदगियों के लिए ऐसे देवदूत बना चालक
इसमें ढीले पत्थरों को मेन रॉक से बांधा जा रहा है। बताया कि 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और यात्रा से पहले निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इससे बरसात में जहां दुर्घटनाओं का खतरा टलेगा वहीं मार्ग अवरुद्ध नहीं होगा।