बदरीनाथ हाईवे: पागलनाला से बैलाकूची तक सड़क बदहाल, रास्ता मात्र 500 मीटर, पार करने में समय लग रहा एक घंटा
Uttarakhand News: अगस्त में हुई अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। पीपलकोटी के गडोरा से बैलाकूची तक हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन और भू-धंसाव हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला से बैलाकूची तक करीब 500 मीटर हिस्से में भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही खतरनाक है। यहां चट्टानी भाग से लेकर अलकनंदा की ओर से भूस्खलन हो रहा, जिससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है।
500 मीटर के रास्ते को वाहनों से पार करने में करीब एक घंटे का समय लग रहा है। चट्टानी भाग होने से एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से यहां सुधारीकरण कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। अगस्त में हुई अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। पीपलकोटी के गडोरा से बैलाकूची तक हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन और भू-धंसाव हुआ।
उत्तराखंड: 11 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अंतिम पड़ाव में पहुंची यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार
तब से यहां सबसे अधिक दिक्कत पागलनाला से बैलाकूली के बीच है। 500 मीटर हिस्से में वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो रही है। बैलाकूची में हाईवे का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त पड़ा है। इसी के समीप पागलनाला में भी मलबे के ऊपर से ही वाहन चल रहे हैं। कई वाहन मलबे में फंस रहे हैं, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन रही है।
दिल्ली के त्रिभुवन, कांता प्रसाद और मनुवेंद्र का कहना है कि पीपलकोटी से सुबह छह बजे बदरीनाथ धाम के लिए निकले थे, लेकिन पागलनाला से बैलाकूची के बीच आगे जाने में एक घंटे का समय लग गया, जिससे यात्रा शेड्यूल गड़बड़ा गया। एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर हाईवे कर मरम्मत की जाएगी। जहां भूस्खलन हो रखा है, वहां जल्द सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।