फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath highway

बदरीनाथ हाईवे के लिए होगा सामूहिक आत्मदाह!

Mon, 15 Sep 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून्र
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून्र Updated Mon, 15 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway

बदहाल लामबगड़-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत न सुधरने पर क्षेत्रवासियों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


दून पहुंचे आपदा संघर्ष समिति बदरीनाथ, बद्रीश पंडा पंचायत और व्यापार संघ बदरीनाथ के पदाधिकारियों ने रविवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में यह ऐलान किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. जमना प्रसाद रैवानी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग वर्ष 1997 से क्षतिग्रस्त है।

स्थानीय लोग 20 अगस्त से आंदोलनरत हैं। 10 सितंबर से बदरीनाथ में क्रमिक अनशन चल रहा है। अगर जल्द सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो स्थानीय नागरिक मशाल जुलूस, आमरण अनशन और आत्मदाह को मजबूर होंगे। इस दौरान पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सांसद, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया।

विज्ञापन

कुछ इस प्रकार है प्रमुख मांगे

badrinath highway

पत्रकार वार्ता में आपदा संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद नैथानी, सदस्य आलोक पंवार, बद्रीश पंडा पंचायत के महासचिव बालकराम ध्यानी, पूर्व महासचिव मुकेश अलखनिया, व्यापार संघ के संरक्षक राधाकृष्ण भट्ट और बद्री विशाल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद मोहन ध्यानी आदि मौजूद थे।

ये हैं प्रमुख मांगें
- सड़क निर्माण का काम युद्ध स्तर पर किया जाए।
- लामबगड़ भूस्खलन का स्थायी उपचार किया जाए।
- आपदा से भुखमरी के कगार पर आए लोगों को आजीविका का साधन मिले।
- सड़क के कार्य में संघर्ष समिति को विश्वास में लेने की मांग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed