{"_id":"add745fe81f746f9fe1accf6975dd3cd","slug":"badrinath-highway-drop-in-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ यात्रा के रास्ते में कूड़े का 'पहाड़'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ यात्रा के रास्ते में कूड़े का 'पहाड़'
अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 01 Nov 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम जाने वाले रास्तों की सफाई व्यवस्था बंद कर दी गई है। इससे बदरीनाथ हाईवे पर चमोली, मायापुर, पीपलकोटी, पाखी, टंगणी, जोशीमठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में गंदगी के ढेर लगने लगे हैं।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा खत्म होने और बदीनाथ धाम की तीर्थयात्रा धीमी पड़ने से जिला पंचायत और स्वास्थ्य विभाग भी धीमा हो गया है।
यात्रा पड़ावों में सफाई ठप
पड़ावों पर जिला पंचायत और स्वास्थ्य विभाग साफ-सफाई का जिम्मा संभालता है। जून माह में आई जलप्रलय के बाद से यात्रा पड़ावों पर सफाई व्यवस्था ठप है। मायापुर में अपना व्यवसाय चला रहे हरीश पंत का कहना है कि जिला पंचायत की ओर से यात्रा मार्ग के दुकानदारों से सफाई के एवज में टैक्स वसूलने के बाद भी सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
संक्रामक रोग फैलने का खतरा
व्यापारी अब टैक्स न देने का मन बना रहे हैं। व्यापारी अनुसूया पंवार का भी यही कहना है। वे कहते हैं कि बाजार में साफ-सफाई न होने से तीर्थयात्री और पर्यटक भी नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापारी राजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि बाजार में सफाई न होने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग यात्रा मार्ग पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी नहीं कर रहा है।