Badrinath Highway: भनेरपाणी में खुला रास्ता, कौड़ियाला के पास 16 घंटे से हाईवे बंद, यातायात ठप
भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां करीब 30 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है।
विस्तार
चमोली जनपद में आज मौसम सामान्य है। लेकिन बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के भनेरपाणी में अवरुद्ध हो गया, जो कई घंटे बाद खुला। यहां रास्ते पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आया था।
हाईवे सुबह नौ बजे से बंद था। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई। वहीं, करीब 300 यात्री रास्ते में फंसे हैं।हाईवे के दोनों ओर फंसे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे यात्री हाईवे खुलने का इंतजार करे रहे।
बता दें कि भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां करीब 30 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार को भी भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी और पोकलैंड मशीन से मलबे को हटाया जा रहा है।
कौड़ियाला के पास 16 घंटे से हाईवे बंद
गुरुवार रात हुई भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-बदनाथ राजमार्ग पर कौड़ियाला पुल के पास भारी भूस्खलन हो गया, जिसके कारण राजमार्ग पिछले 16 घंटों से बंद है। इस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और यात्री भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम दो जेसीबी मशीनों की मदद से बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने और तोड़ने में जुटी हुई है, लेकिन सड़क अभी भी पूरी तरह से नहीं खुल पाई है।
यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने श्रीनगर से आने वाले वाहनों को हिंडोलाखल-मलेथा के वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया है। मार्ग बंद होने से दूध, अखबार और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। एनएच लोनिवि के सहायक अभियंता ललित मोहन बेंजवाल का कहना है कि सड़क को पूरी तरह से खोलने का काम तेजी से चल रहा है उमीद है कि छोटे वहानो के लिये सड़क देर रात तक खुलने की उम्मीद है जबकि बड़े वाहन शनिवार तक यातायात बहाल हो पाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.