{"_id":"62bdcfd763019d12d52d882f","slug":"badrinath-highway-closed-600-passengers-stopped-at-lambagad-govindghat-and-pandukeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे: लामबगड़-गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में रोके गए 600 यात्री, बीआरओ ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे: लामबगड़-गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में रोके गए 600 यात्री, बीआरओ ने संभाला मोर्चा
Thu, 30 Jun 2022 10:01 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:01 PM IST
सार
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि मौसम सामान्य होने पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। वहीं बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से हाईवे खोलने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले में मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया है। यहां चट्टान से लगातार बोल्डर और मलबा गिरता देख पुलिस प्रशासन ने खचड़ा नाले से पहले ही वाहनों की आवाजाही रोक दी। जबकि लामबगड़, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में करीब 600 यात्रियों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले में चट्टान से बोल्डर और मलबा छिटकना शुरू हो गया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने यहां वाहनों को रोक दिया। बदरीनाथ धाम से लौट रहे वाहनों को लामबगड़ व बदरीनाथ धाम में तथा धाम जा रहे वाहनों को गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में रोक दिया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था गोविंदघाट गुरुद्वारे में की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हाईवे खुलने के बाद ही वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी जाएगी। शाम पांच बजे बारिश तो थम गई है, लेकिन खचड़ा नाले के समीप चट्टान से लगातार मलबा और बोल्डर छिटक कर हाईवे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन