फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   badrinath highway blocked on nandprayag

पांच घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, खुला तो यात्रियों को मिली राहत

Tue, 28 Jun 2016 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Jun 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
badrinath highway blocked on nandprayag
badrinath highway closed

मंगलवार की सुबह पांच घंटे बाद नंद प्रयाग में हाईवे खुलने से बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली। हाईवे मंगलवार तड़के तीन बजे बंद हो गया था।

विज्ञापन


मंगलवार तड़के तीन बजे नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। इस कारण बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले यात्रियों के वाहन रुक गए। हाईवे को बीआरओ द्वारा सुबह आठ बजे के करीब खोल दिया गया।
विज्ञापन


चट्टान का एक बड़ा हिस्सा हाईवे पर आ गया था। जिसे बीआरओ के कर्मचारियों द्वारा हटाया गया। हाईवे खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

स्ट्रीट लाइट न होने से तीर्थयात्री परेशान
वहीं हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में बदरीनाथ हाईवे से गुरुद्वारा पहुंच मार्ग पर स्ट्रीट लाइट न होने से तीर्थयात्रियों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रा शुरू होने से पूर्व मंडल आयुक्त सीएस नपल्च्याल ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी मांगी थी, जिस पर निगम के अधिकारियों ने चाक-चौबंध व्यवस्था का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदघाट में होटल व्यवसायी सुमेर मेहता और राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि गोविंदघाट में शौचालय न होने से महिला तीर्थयात्रियों को भटकना पड़ रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि पूर्व में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने गुरुद्वारे के पुराने पैदल मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हो पाई है।


इधर, ऊर्जा निगम के ईई कैलाश चंद्र का कहना है कि हेमकुंड साहिब तक जगह-जगह स्ट्रीट लाइट व्यवस्था है। गोविंदघाट में भी पर्याप्त विद्युत आपूर्ति है। यदि पुराना गुरुद्वारा मार्ग पर दिक्कत हो रही है तो इसे दिखवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed