Chamoli: बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, यूपी के यात्रियों की कार पर पहाड़ी से गिरा बड़ा पत्थर, बाल-बाल बची जान
Badrinath Highway Accident News: बदरीनाथ से जोशीमठ आ रही श्रद्धालुओं की कार पर टैय्या पुल से गोविंदघाट के बीच अचानक पत्थर गिर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे यूपी के यात्रियों की कार हादसे का शिकार हो गई। चलती कार पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। गनीमत रही कि पत्थर कार की पिछली सीट पर गिरा और दोनों यात्री आगे की सीट पर बैठे थे। हादसे में कार सवार दोनों यात्री बाल-बाल बचे।
गोविंदघाट थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि सनी पराशर पुत्र राजेंद्र पराशर और अनिल पुत्र सतीश दोनों निवासी ए ब्लॉक कानपुर उत्तर प्रदेश मंगलवार शाम बदरीनाथ धाम से वापस जोशीमठ लौट रहे थे। तभी उनकी कार पर टैय्या पुल से गोविंदघाट के बीच अचानक पत्थर गिर गया।
Uttarkashi: खाई में गिरी गंगोत्री जा रहे उड़ीसा के यात्रियों की कार, टायर फटने से हुआ हादसा, ऐसे बची जान
पत्थर गिरते ही वे गाड़ी से तुरंत बाहर निकल गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार से पत्थरों को हटवाया ।
तीर्थयात्रियों की मदद में जुटी चमोली पुलिस
बदरीनाथ धाम में सुरक्षा का जिम्मा संभालने के साथ ही चमोली पुलिस यात्रियों की मदद में भी जुटी हुई है। धाम में लगातार मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्री परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश से बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंची एक तीर्थयात्री महिला अचानक मंदिर परिसर में चक्कर खाकर गिर गई। तब पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) नताशा सिंह और कोतवाली निरीक्षक बदरीनाथ केसी भट्ट महिला को मुख्य मंदिर परिसर लाए।
एसडीआरएफ की टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। जब महिला की तबीयत ठीक हुई तो उसे बदरीनाथ के दर्शन करवाकर अन्य परिजनों के साथ गंतव्य को भेज दिया गया। वहीं, पलवल हरियाणा से बदरीनाथ दर्शनों के लिए पहुंचे दिव्यांग ललित शर्मा ने लाइन में खड़े होने में असमर्थता जताई तो बदरीनाथ पुलिस ने उसे सहारा देकर बदरीनाथ के दर्शन करवाए।