{"_id":"598ad27d4f1c1b79138b47ab","slug":"badrinath-highway-again-blocked-in-lambagad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन खुला बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से फिर हुआ बंद, तीर्थयात्रियों की मुसीबत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन खुला बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से फिर हुआ बंद, तीर्थयात्रियों की मुसीबत बढ़ी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को तीन दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे मलबा आने से फिर बंद हो गया। लामबगड़ में मलबा आने से तीर्थयात्रियों को वहीं रोक दिया गया। वहीं बीआरओ की टीम हाईवे से मलबा हटाने में जुटी है।
विज्ञापन
बता दें कि बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मंगलवार शाम को खुल पाया था। जिसके बाद पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, जोशीमठ और बदरीनाथ में फंसे 250 तीर्थयात्री गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे रविवार को पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से लामबगड़ में बंद हो गया था।
लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे सुचारु नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए करीब 250 तीर्थयात्री सुरक्षित स्थानों पर फंसे रहे। मंगलवार दोपहर बाद मौसम ठीक रहा तो शाम साढ़े छह बजे बीआरओ ने हाईवे खोल दिया।
विज्ञापन
हाईवे खुुला तो जगह-जगह फंसे तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। लेकिन बुधवार को फिर हाईवे बंद हो गया। इससे तीर्थयात्रियों की भी मुसीबत बढ़ गई है।