फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Dham will be maintained through Archaeological Survey of India

Badrinath Dham: मंदिर की दीवार पर आई दरार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के माध्यम से होगा अब धाम का रखरखाव

Thu, 07 Jul 2022 12:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Jul 2022 12:35 PM IST
सार

बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर हल्की दरार आने का मामला संज्ञान में आने पर केंद्रीय संस्कृति सचिव से बदरीनाथ धाम को संरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया। इस पर केंद्र की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। मंदिर के ठीक पीछे ग्लेशियर है।

विज्ञापन
Badrinath Dham will be maintained through Archaeological Survey of India
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर आई हल्की दरार का मरम्मत कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के माध्यम से कराया जाएगा। इसमें एएसआई ने पांच करोड़ खर्च आने का एस्टीमेट तैयार किया है। मानसून के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर हल्की दरार आने का मामला संज्ञान में आने पर केंद्रीय संस्कृति सचिव से बदरीनाथ धाम को संरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। इस पर केंद्र की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


सचिव पर्यटन ने कहा कि बदरीनाथ धाम हमारी प्राचीन धरोहर है। इसका संरक्षण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम की महायोजना में मंदिर को सुरक्षित और संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया है। दरार की जानकारी मिलने के बाद एएसआई से इसके लिए मरम्मत के लिए आग्रह किया गया। इस पर लगभग 5 करोड़ रुपये के व्यय होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार की मरम्मत का कार्य मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। मंदिर के ठीक पीछे ग्लेशियर है। इससे मंदिर की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की संस्था डीजीआई को कंसल्टेंट का जिम्मा सौंपा गया है। मंदिर को किसी तरह का नुकसान न हो, इसके लिए ग्लेशियर से सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।


ये भी पढ़ें...Teachers News: बेसिक में अंतरजनपदीय तबादले का रास्ता खुला, 90 रिक्त पदों पर दूसरे जिलों से दून आ सकेंगे शिक्षक 

बता दें कि केदारनाथ धाम की तर्ज पर बदरीनाथ धाम के विकास के लिए महायोजना तैयार की गई है। बदरीनाथ धाम का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। केदारनाथ धाम के विकास की योजना की तरह बदरीनाथ धाम को तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विकसित किया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण से लेकर कई योजनाएं शामिल हैं। इस पर राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed