फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath dham ready to new season of yatra

दूर हुआ श्रीबदरीनाथ धाम का अंधेरा

Thu, 17 Apr 2014 01:27 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर, देहरादून
अमर उजाला, गोपेश्वर, देहरादून Updated Thu, 17 Apr 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
badrinath dham ready to new season of yatra

पिछले साल जून में आई आपदा के बाद विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने से श्रीबदरीनाथ धाम में छाया अंधेरा अब दूर हो गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बुधवार को क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर धाम में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी। अब धाम और आसपास लगी हाईमास्क लाइटें जगमगाने लगी हैं।

आपदा के बड़ा नुकसान
यूपीसीएल के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि यात्रा सीजन खत्म होने के बाद भारी बर्फबारी के कारण धाम में आपूर्ति बाधित रहती है। पिछले साल आपदा के बाद यहां बड़ा नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


बिजली व्यवस्था सुचारु करवाने के मकसद से ही निगम के महाप्रबंधक (वितरण) गढ़वाल क्षेत्र एमके जैन जोशीमठ में कैंप किए हुए हैं। मंदिर में प्रतिदिन दो मेगावाट बिजली की मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर की सभी विद्युत लाइनों को ठीक कर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब में 10 मई तक विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। विद्युत उपकरण और अन्य सामान गोविंदघाट तक पहुंचा दिया गया है।


बदरीनाथ में उरेडा की टीम
उरेडा के अधिकारियों की टीम अब 18 अप्रैल को बदरीनाथ पहुंचकर वहां ऋषि गंगा पर निर्मित बिजली परियोजना को शुरू करेगी। इस परियोजना से उत्पादित 625 किलोवाट की बिजली भी ऊर्जा निगम यात्रा मार्गों पर ही देगा।

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पंवार का कहना है कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है।

अप्रैल माह के अंत तक यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। जंगलचट्टी से घांघरिया छह किमी की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed