फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham: One lakh devotees reached Badrinath in five days Read All Updates in hindi

Chardham Yatra 2024: पांच दिन में बदरीनाथ पहुंचे एक लाख श्रद्धालु, कपाट खुलने के बाद अब पकड़ी यात्रा ने रफ्तार

Wed, 22 May 2024 03:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 May 2024 03:09 PM IST
सार

12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। अब तक 1,58,341 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Badrinath Dham: One lakh devotees reached Badrinath in five days Read All Updates in hindi
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू हुए 10 दिन हो गए हैं। शुरू के पांच दिनों में जहां धाम में 50 हजार श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे, वहीं पिछले पांच दिनों में धाम में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया।

विज्ञापन

धाम के कपाट 12 मई को खोले गए थे। शुरू के पांच दिन यात्रा अपेक्षाकृत धीमी रही। पहले पांच दिन धाम में 57,867 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे, लेकिन उसके बाद यात्रा ने रफ्तार पकड़ी और अगले पांच दिन में धाम में 1,00,474 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। धाम में अब तक कुल 1,58,341 यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

विज्ञापन

शुरू में यात्रा के रुझान को देखते हुए बदरीनाथ से लेकर यात्रा मार्ग पर कारोबारियों में मायूसी दिख रही थी, लेकिन अब जिस तरह से यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है उससे यात्रा मार्ग से लेकर बदरीनाथ धाम में चहल पहल बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: अतिथि देवो भव:...यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का कर्णप्रयाग थाना पुलिस कर रही इस तरह स्वागत

उधर, बदरीनाथ में मंगलवार को 18,685 श्रद्धालु पहुंचे। मंगलवार को भी धाम में करीब एक किमी तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। अब विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं, जिसके बाद यात्रियों की संख्या में और तेजी आने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed