फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham New Naib Rawal 25 year old Suryarag will take charge tomorrow on 14 September

Badrinath Dham: बदरीनाथ के नए नायब रावल का चयन, केरल के 25 वर्षीय सूर्यराग कल संभालेंगे पदभार

Fri, 13 Sep 2024 08:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Sep 2024 08:27 PM IST
सार

Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद बीकेटीसी ने नायब रावल अमरनाथ केवी नंबूदरी को रावल पद पदोन्नति दी।जिससे नायब रावल पद पर खाली हो गया था।

विज्ञापन
Badrinath Dham New Naib Rawal 25 year old Suryarag will take charge tomorrow on 14 September
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम में 25 वर्षीय सूर्यराग नए नायब रावल होंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने टिहरी रियासत के राज परिवार की सहमति से खाली चल रहे नायब रावल पद पर सूर्यराग का चयन किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून पहुंच कर नवनियुक्त नायब रावल ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से मुलाकात की। शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर सूर्यराग नायब रावल का पदभार ग्रहण करेंगे। बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद बीकेटीसी ने नायब रावल अमरनाथ केवी नंबूदरी को रावल पद पदोन्नति दी।
विज्ञापन


जिससे नायब रावल पद पर खाली हो गया था। बीकेटीसी ने इस पद पर चयन प्रक्रिया शुरू कर केरल से इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए। शैक्षिक योग्यता व अन्य अहर्ताओं पर बीकेटीसी ने साक्षात्कार के बाद सूर्यराग का इस पद के लिए चयन किया। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से नवनियुक्त नायब रावल को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kedarnath: मौसम बना बाधा...दूसरे दिन भी ठप रही केदारनाथ पैदल यात्रा, गौरीकुंड से सोनप्रयाग पहुंचे 7,360 यात्री

राज परिवार नियुक्त करता है नायब रावल

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर एक्ट 1939 में नायब रावल के पद पर नामांकित करने का अधिकार टिहरी के महाराजा को दिया गया है। इस क्रम में बीकेटीसी ने टिहरी रियासत के महाराजा मनुजयेंद्र शाह से सहमति लेकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की। साक्षात्कार बोर्ड में सदस्य के रूप में राज परिवार ने नामित एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया। नायब रावल पद पर दक्षिण भारत के केरल राज्य के नंबूदरी ब्राह्मण नियुक्त होते हैं। नायब रावल ही पदोन्नत होकर बदरीनाथ धाम के रावल नियुक्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed