फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath dham master plan Ready For Pm modi Approval, Construction work may start in november

बदरीनाथ के कायाकल्प पर खर्च होंगे 400 करोड़, जल्द पीएम की लगेगी मुहर, नवंबर में शुरू हो सकता है काम

Wed, 02 Sep 2020 12:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Sep 2020 12:27 AM IST
सार

  •  नवंबर में शुरू हो सकता है काम, सड़क होगी शिफ्ट

विज्ञापन
Badrinath dham master plan Ready For Pm modi Approval, Construction work may start in november
बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण की तर्ज पर बदरीनाथ धाम का भी कायाकल्प होगा। बदरीनाथ के विकास पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका मास्टर प्लान तैयार हो गया है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहर लगने के बाद राज्य सरकार इस परियोजना पर कार्य आरंभ कर देगी।

विज्ञापन


यह कार्य नवंबर माह में शुरू हो सकता है। मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ में एक नया पुल बनाने, सड़क को शिफ्ट करने और अन्य विकास कार्यों को पूरा किया जाना है। पीएमओ की अंतिम मुहर लगने के बाद ही प्लान का पूरा खुलासा होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के साथ बदरीनाथ धाम में भी विकास योजना का एक प्लान तैयार करने को कहा था। उनका सुझाव था कि यह योजना अगले 100 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर तैयार की जाए। पीएम के सुझाव पर राज्य सरकार बदरीनाथ के विकास का प्लान तैयार करने में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लान का खाका तैयार कर पिछले हफ्ते मुख्य सचिव ओम प्रकाश दिल्ली गए थे। वहां प्रधानमंत्री कार्यालय में मास्टर प्लान का प्रस्तुतिकरण हुआ। प्रधानमंत्री के सलाहकार भास्कर खुल्बे के समक्ष हुए इस प्रस्तुतिकरण के बाद अब पीएमओ इसे प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेगा।

पीएम की मुहर के बाद राज्य सरकार मास्टर प्लान पर कार्य शुरू कर देगी। बदरीनाथ धाम के विकास का मॉडल भी केदारनाथ पुनर्निर्माण की तरह ही होगा। इसमें कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) फंड की मदद से विकास कार्य होंगे।

केदारनाथ पुनर्निर्माण का दूसरा चरण का कार्य भी अक्टूबर में

प्रदेश सरकार केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण का कार्य अक्टूबर महीने में शुरू होगा। नवंबर माह तक पहले चरण के कार्य पूरा होने की संभावना है। इसमें जगदगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल का निर्माण कार्य भी शामिल है। 

बदरीनाथ धाम डेवलपमेंट प्लान का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। अभी यह फाइनल नहीं हुआ है। इसे लेकर अभी और बैठकें होंगी। प्लान फाइनल होने के बाद नवंबर महीने में परियोजना पर कार्य शुरू हो सकता है।
- ओम प्रकाश, मुख्य सचिव, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed