{"_id":"6527ef2d3d2c482a07010ae4","slug":"badrinath-dham-maharashtra-pilgrims-drowned-in-alaknanda-river-during-pitru-tarpan-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: पितरों का तर्पण करने आया महाराष्ट्र का श्रद्धालु अलकनंदा में बहा, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: पितरों का तर्पण करने आया महाराष्ट्र का श्रद्धालु अलकनंदा में बहा, नहीं लगा सुराग
Thu, 12 Oct 2023 06:37 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:37 PM IST
सार
ब्रह्मकपाल में महाराष्ट्र के श्रद्धालु तर्पण देने पहुंचे थे। इसी दौरान अलकनंदा नदी के घाट पर नहाने गए दिलीप चतुर्भुज राघनी पैर फिसलने से नदी में बह गए।
विज्ञापन
नदी में बहा यात्री
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम में तर्पण के लिए आया महाराष्ट्र का एक श्रद्धालु बृहस्पतिवार को अलकनंदा नदी में बह गया। पुलिस टीम दिनभर उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल में महाराष्ट्र के श्रद्धालु तर्पण देने पहुंचे थे। इसी दौरान अलकनंदा नदी के घाट पर नहाने गए दिलीप चतुर्भुज राघनी (62) पुत्र स्व. चतुर्भुज राघनी, निवासी विहाइंड विश्वास स्टेट दलाल चाल, वार्ड नंबर तीन, बुल्ढाना, महाराष्ट्र नदी में डूब गए।
विज्ञापन
Uttarakhand: राजाजी और कॉर्बेट में शिकारी पक्षियों पर अध्ययन की मिली अनुमति, लगाए जाएंगे सेटेलाइट टैग
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी किनारे दिलीप की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि नदी में बहे तीर्थयात्री की लगातार तलाश की जा रही है।