फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Dham Live Update: Badrinath Dham doors opening process started, Chardham Yatra 2022

Badrinath Dham Live Update : रावल और धर्माधिकारियों ने संपन्न कराया पूजन, भक्तों के लिए खुले भगवान बदरीनाथ के द्वार

Sun, 08 May 2022 06:44 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 May 2022 06:44 AM IST
सार

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हुआ। इसके बाद छह मई को बाब केदारनाथ के कपाट सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर खोले गए। आज भगवान बदरीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

विज्ञापन
Badrinath Dham Live Update: Badrinath Dham doors opening  process started, Chardham Yatra 2022
बदरीनाथ कपाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट आज रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 बजे खोल दिए गए। अगले छह महीने श्रद्धालु मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इस पावन मौके का साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे हैं।

विज्ञापन

शनिवार को पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, नायब रावल शंकरन नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और बदरीनाथ के वेदपाठी आचार्य ब्राह्मणों की अगुवाई में भगवान उद्धव जी की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व तेल कलश यात्रा (गाडू घड़ा) दोपहर बाद बदरीनाथ धाम पहुंची। वहीं, कुबेर जी की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची। रविवार सुबह पांच बजे कुबेर जी की डोली ने बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


भक्तों के लिए खुले भगवान बदरीनाथ के द्वार
रावल और धर्माधिकारियों द्वारा पूजन विधि संपन्न कराई गई। इसी के साथ भक्तों के लिए भगवान बदरी विशाल के द्वार छह माह के लिए खोल दिए गए हैं। अब सुबह 9:30 बजे  गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की पूजा शुरू होगी। भगवान बदरी विशाल के भक्तों का उत्साह इस वक्त चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावल और धर्माधिकारियों द्वारा द्वार पूजन शुरू
बदरीविशाल के दर्शन के अभिलाषी भक्तों की मुराद पूरी होने में अब कुछ समय शेष रह गया है। ठीक छह बजते ही रावत और धर्माधिकारियों द्वारा द्वार पूजन शुरू कर दिया गया। पूजन विधि के संपन्न होते ही धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।


रावल, धर्माधिकारी व वेदपाठियों ने उद्धव जी के साथ किया मंदिर में प्रवेश
सुबह 05 बजे बदरीनाथ के दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर जी की डोली के प्रवेश के बाद 5 बजकर 15 मिनट पर विशिष्ट व्यक्तियों का गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश हुआ। इसके बाद 5:30 बजे रावल, धर्माधिकारी व वेदपाठियों का उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश।



विशिष्ट व्यक्तियों का गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश
भगवान बदरीनाथ के कपाट खुलने का भक्त बेसब्री से इंतजार करते रहे हैं। मंदिर परिसर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। रात से ही लोग लंबी लाइनों में खड़े हैं। इसी बीच धाम में विशिष्ट व्यक्तियों का गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश किया है। कुछ ही देर में मंदिर में पूजा संबंधी अन्य गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed