{"_id":"5a659bbc4f1c1b87268b5c1f","slug":"badrinath-dham-door-will-open-in-30-april-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि तय, 30 अप्रैल को खुलेंगे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि तय, 30 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in badrinath
- फोटो : amar ujala
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। आगामी 30 अप्रैल 2018 को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को वसंत पंचमी पर्व पर नरेंद्रनगर के नरेश मनुजेंद्र शाह ने यह घोषणा की। तिथि निर्धारण का कार्यक्रम राजमहल में सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान महाराजा मनुजेंद्र शाह, रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राजपुरोहित संपूर्णानंद जोशी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल के साथ ही समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन