{"_id":"5ae575834f1c1b330a8b7301","slug":"badrinath-dham-door-opening-2018-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान कुबेर की अगवानी में पांडुकेश्वर डोली पहुंची बदरीनाथ, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान कुबेर की अगवानी में पांडुकेश्वर डोली पहुंची बदरीनाथ, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
badrinath dham
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान कुबेर जी की अगवानी में पांडुकेश्वर से डोली यात्रा बदरीनाथ पहुंची। इसके साथ भगवान उद्धव जी और शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ मुख्य रावल भी रविवार को बदरीनाथ पहुंच गए।
विज्ञापन
रविवार को सैकड़ों की संख्या में भक्त डोली यात्रा के साथ धाम पहुंचे। डोली यात्रा बामणी गांव में लीला ढुङ्ग से होते हुए बद्रीनाथ मंदिर पहुंची। भगवान कुबेर रविवार को बामणी गांव में नंदा देवी मंदिर में विश्राम करेंगे। वहीं उद्धवजी की डोली रावल के निवास में विश्राम करेगी।
विज्ञापन
कल यानी सोमवार को प्रातः भगवान कुबेर और उद्धव जी मंदिर में प्रवेश करेंगे। इनके साथ बामणी पांडुकेश्वर के हक हकूदार और ग्रामीण मंदिर में प्रवेश करेंगे। बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी भुवन चंद उनियाल ने बताया कि कल कपाट खुलने के साथ ही अगले छह माह तक भगवान की पूजा का अधिकार मनुष्यों को प्राप्त हो जाएगा और सोमवार को प्रातः भगवान के कपाट आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन