फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham Accident Uncontrolled truck hits three pilgrims and a cleaning worker

Badrinath: नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन तीर्थयात्रियों और एक सफाई कर्मी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

Fri, 05 Jul 2024 08:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jul 2024 08:42 PM IST
सार

जोशीमठ की ओर से आ रहे ट्रक ने पहले फायर सर्विस के वाहन पर जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद वहां से पैदल गुजर रहे तीर्थयात्रियों को टक्कर मारने के बाद एक सार्वजनिक शौचालय में घुस गया।

विज्ञापन
Badrinath Dham Accident Uncontrolled truck hits three pilgrims and a cleaning worker
ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम में एक ट्रक ने माणा तिराहे पर चार तीर्थयात्रियों को टक्कर मारकर  दी। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक यात्री को हल्की चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चालक अजय, ग्राम छिनका, चमोली शराब के नशे में धुत था। इसकी मेडिकल में पुष्टि हुई है। बदरीनाथ पुलिस की ओर से ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे माणा तिराह के पास जोशीमठ की ओर से आ रहे ट्रक ने पहले फायर सर्विस के वाहन पर जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद वहां से पैदल गुजर रहे तीर्थयात्रियों को टक्कर मारने के बाद एक सार्वजनिक शौचालय में घुस गया। 
विज्ञापन


Accident: रुद्रप्रयाग में हादसा, तिलवाड़ा मार्ग पर खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें तीर्थयात्री संतोष (54) पत्नी अशोक, निवासी कर्नाटक, अशोक (58), निवासी कर्नाटक, राजेंद्र कुमार (60), निवासी लखनऊ और बदरीनाथ में सफाई कर्मी सोने घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बदरीनाथ में भर्ती कराया गया। अशोक के कूल्हे में फ्रेक्चर आया है, जबकि संतोष के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। राजेंद्र कुमार के भी पांव और सिर पर चोटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed