{"_id":"68407cb93fdb09023e01e417","slug":"badrinath-accident-news-bus-driver-felt-dizzy-passenger-turned-the-steering-and-applied-the-brake-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath: चलती बस में चालक को आया चक्कर, सवारी ने स्टेरिंग घुमाकर ब्रेक लगाया, नीचे कूद गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath: चलती बस में चालक को आया चक्कर, सवारी ने स्टेरिंग घुमाकर ब्रेक लगाया, नीचे कूद गए यात्री
Wed, 04 Jun 2025 10:40 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:40 PM IST
सार
धाम के पास पहुंचने से कुछ पहले देवदर्शनी के पास बस चालक को चक्कर आ गया। बस लड़खड़ाने लगी। चालक के नजदीक बैठे एक यात्री ने तुरंत स्टेयरिंग घुमाकर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
बदरीनाथ में बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार देर शाम बदरीनाथ में देवदर्शनी के पास यात्री की सूझबूझ से एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। सोनप्रयाग से यात्रियों को लेकर बस बदरीनाथ जा रही थी। धाम के पास पहुंचने से कुछ पहले देवदर्शनी के पास बस चालक को चक्कर आ गया। बस लड़खड़ाने लगी। चालक के नजदीक बैठे एक यात्री ने तुरंत स्टेयरिंग घुमाकर ब्रेक लगा दिया। नहीं तो बस यहां बन रहे नवनिर्मित भवन से टकरा जाती या नीचे खाई में गिर जाती। बस में 40 लोग सवार थे। बस अनियंत्रित होने से सभी यात्री घबरा गए। इसमें कुछ यात्री बस से नीचे कूद गए। जिससे उन्हें हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
Roorkee: मंगलौर में बड़ा हादसा...मोहम्मदपुर झाल के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, कारोबारी की मौत
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद एसओ बदरीनाथ नवनीत भंडारी, अग्नि समन विभाग के एसआई श्याम सिंह, माणा के चौकी प्रभारी विजय प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई श्याम सिंह ने बताया कि घटना के दौरान चार सवारी को हल्की चोट आई है। जिन्हें फायर की टीम के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए विवेकानंद हॉस्पिटल में लाया गया। थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। अगर यह घटना थोड़ा पहले होती तो बस खाई में गिर सकती थी।
विज्ञापन