फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badri 'The Cloud, will release in Uttarakhand today

आज रिलीज होगी बदरी 'द क्लाउड', शो से पहले यहां जानिए क्या है फिल्म में खास

Fri, 21 Apr 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Badri 'The Cloud, will release in Uttarakhand today

उत्तराखंड में बनी फिल्म बदरी ‘द क्लाउड’  आज रिलीज हो रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सिल्वर सिटी में इसका एक शो दिखाया जाएगा।

फिल्म के निर्देशक संजय सिंह ने बताया कि फिल्म में पहाड़ की पीड़ा को दिखाया गया है।

यहां के स्थानीय मुद्दों को उठाया गया है। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में ही हुई है।  

बताया कि फिल्म इंग्लैंड में भी रिलीज हो रही है।

उत्तराखंड में ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, काशीपुर, रूद्रपुर, हल्द्वानी में यह फिल्म रिलीज होगी।

संजय सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस फिल्म को देख राज्य की संस्कृति से रूबरू हों। 

फिल्म समीक्षा : बदरी द क्लाउड

Badri 'The Cloud, will release in Uttarakhand today

उत्तराखंड की वादियों में फि ल्माई गई यह फि ल्म इस खूबसूरत प्रदेश की सुंदरता को दर्शकों तक पहुंचाने में सफ ल हुई है। इस प्रयास में फि ल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के गीत ‘हुस्न पहाड़ों का’ की पुन: प्रस्तुति सार्थक प्रभाव छोड़ती है। टिहरी विस्थापन हो या फि र पलायन के दर्द को उकेरता अंश दोनों ही मन को झकझोरता है, वहीं भोजपुरी भाषी नंदू का किरदार अपनी जड़ों से जुड़े रहने को प्रेरित करता है।

हेमंत पांडे एवं हिमानी शिवपुरी अपनी ख्याति के अनुरूप अपने किरदारों को बखूबी निभाते दिखे। अन्य कलाकारों चिराग, निधि नौटियाल, राम मेहर एवं निर्मला चंद्रा भी दर्शकों को प्रभावित करते नजर आए। कुल मिलाकर बदरी द क्लाउड साफ -सुथरी पारिवारिक फि ल्म है, जिसमें अनावश्यक मसाला कंटेंट नहीं परोसा गया है। कुछ दृश्यों में फि ल्म को रफ्तार देने की आपाधापी न करते हुए संदेश देने को तरजीह देना अच्छा लगा। पहली बार फि ल्म में अभिनय करने वाले कलाकारों प्रियंका नेगी, चारु एवं अनन्या ने भी निराश नहीं किया।

फि ल्म के गीत अपनी मधुरता के लिए सुने और गुनगुनाए जाएंगे। एक अंतराल के बाद किसी फि ल्म में शान का गीत लोगों को कर्णप्रिय लगेगा। मालिनी अवस्थी का गाया गीत ‘बिदेसिया’ भोजपुरी क्षेत्र के दर्शकों की संवेदनाओं को प्रभावित करेगा। फि ल्म में केदारनाथ आपदा के प्रभाव से कहानी का उतार चढ़ाव चरम पर होता है। फि ल्म के कई डायलॉग ने दर्शकों की तालियां बटोरी। देवभूमि उत्तराखंड को केंद्र में रखकर बनी इस फि ल्म को बनाने के उद्देश्य में निर्देशक अपने प्रयास में सफ ल होते नजर आए। निर्देशक के प्रथम एवं ईमानदार प्रयास में कुछ पहलुओं को नजर अंदाज कर दें तो उत्तराखंड के एवं देश के अन्य राज्यों में उत्तराखंड को जानने एवं प्यार करने वालों के लिए ‘मस्ट वॉच’ मूवी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed