फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badminton star himanshi rawat number two ranking in india

हिमांशी बनी देश की नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी

Sun, 26 Jan 2014 11:55 AM IST
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Jan 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
badminton star himanshi rawat number two ranking in india

आदित्य जोशी, चिराग सेन के बाद उत्तराखंड की लिटिल बैडमिंटन स्टार हिमांशी रावत ने राज्य का नाम ऊंचा किया है।

विज्ञापन


नंबर एक बनने का लक्ष्य
हिमांशी रावत ने अंडर-15 आयु वर्ग में देश में दूसरा रैंक हासिल कर लिया है। हिमांशी का लक्ष्य अब साल 2014 में होने वाले टूर्नामेंट के खिताब जीतकर नंबर एक बनने का है। अपने अभियान की शुरुआत हिमांशी फरवरी में खड़प्पा में ऑल इंडिया अंडर-15 रैंकिंग टूर्नामेंट से करेंगी।

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने साल 2013 में आयोजित टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर नई रैंकिंग जारी की है। अंडर-15 बालिका वर्ग में हिमांशी को 419 अंक हासिल हुए हैं। देश में नंबर-दो बनने पर हिमांशी काफी खुश हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य इस साल होने वाली प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने का है। आठ साल की उम्र में बैडमिंटन उठाने वाली मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के टानी गांव निवासी हिमांशी रावत वर्तमान में एसजीआरआर रेसकोर्स में कक्षा आठ की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर में चोट लगने के कारण नहीं खेल पाईं
डांस की शौकीन हिमांशी बीते साल के अंत में पैर में चोट लगने के कारण कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय टूर्नामेंट नहीं खेल पाई थीं। इस कारण भी रैंकिंग कुछ कम हुई है।

हिमांशी के पिता दान सिंह रावत पुलिस विभाग में तैनात हैं। हिमांशी ने पुलिस लाइन के बैडमिंटन कोर्ट में ही शौकिया तौर पर खेल की शुरुआत की थी।

साल 2009 में उन्होंने पहली बार पुलिस लाइन की टीम से जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। यहां हिमांशी की प्रतिभा देखने के बाद कोच दीपक रावत ने उन्हें अपने साथ ले लिया।


साल 2010 में अंडर-10 की स्टेट चैंपियन बनने के बाद हिमांशी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। हर रोज करीब चार घंटे प्रैक्टिस करने वाली हिमांशी अब अपनी फिटनेस सुधारने पर जोर दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed