फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badminton, Aditi won gold in the Bulgarian Championship

बुल्गारियन चैंपियनशिप में अदिति भट्ट ने जीता गोल्ड

Tue, 13 Aug 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Badminton, Aditi won gold in the Bulgarian Championship
गोल्ड मेडल विजेता अदिति भट्ट
देहरादून। बुल्गारियन इंटरनेशनल जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2019 में युगल वर्ग में देहरादून की अदिति भट्ट ने जोड़ीदार तनिषा क्रेस्तो के साथ खिताब जीता है। खिताबी मुकाबले में अदिति-तनिषा की जोड़ी ने तुर्की की जोड़ी को 21-15, 18-21, 21-18 से शिकस्त दी। विदेशी धरती पर देश के लिए गोल्ड जीतकर अदिति ने प्रदेश का नाम भी रोशन किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक व सचिव पुष्कर जैन ने बताया कि अदिति ने देश के लिए गोल्ड जीता है। इससे पहले सेमीफाइनल व क्वार्टर फाइनल में अदिति की जोड़ी ने डेनमार्क की जोड़ी को हराया था। इससे प्रदेश का मान भी बढ़ा है। बैडमिंटन में लगातार प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं। उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने कहा कि यह प्रदेश व देश के लिए शुभ संकेत हैं। अदिति के कोच डीके सेन भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed