फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bad condition of adarsh gram scheme in uttarakhand.

आदर्श ग्रामों में उत्तराखंड की सांसद निकले फिसड्डी

Wed, 13 Apr 2016 04:19 AM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Apr 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
bad condition of adarsh gram scheme in uttarakhand.
तरुण विजय उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद हैं। - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जहां केंद्र सरकार सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों में विकास की तस्वीर बदलने की कवायद में जुटी है। वहीं सांसदगण इन योजनाओं को लेकर दरियादिली नहीं दिखा रहे हैं। राज्यसभा के दो सांसदों राजबब्बर और तरुण विजय ने योजना के तहत फूटी कौड़ी तक नहीं दी है। जबकि सांसद अजय टम्टा ने अपने क्षेत्र में चयनित आदर्श गांव के विकास को महज डेढ़ लाख खर्च किए हैं।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग के अफसरों के मुताबिक सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने ऊधमसिंह नगर के सरपुडा, गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी ने रुद्रप्रयाग के देवली मणीग्राम, हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने हरिद्वार के गोवर्धनपुर, टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने उत्तरकाशी के बौन, सांसद अजय टम्टा ने बागेश्वर के सूपी, राज्यसभा सांसद महेंद्र माहरा ने चंपावत के रौलमेल, सांसद राजबब्बर ने चमोली के लामबगड़ और सांसद तरुण विजय ने टिहरी के तेवा गांव को गोद लिया था।
विज्ञापन


निशंक ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी
सांसद आदर्श ग्राम योजना के प्रावधानों के तहत विकास से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अलावा सांसदों को भी अपने सांसद निधि से बजट खर्च करना था। ज्यादातर सांसदों ने योजना को लेकर दिचलस्पी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले आदर्श गांवों के विकास में सबसे अधिक दिलचस्पी हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने दिखाई है उन्होंने पूरे वित्तीय वर्ष में 43.73 लाख रुपये गोवर्धनपुर गांव के विकास पर खर्च किए। वहीं भगत सिंह कोश्यारी ने 23.50 लाख, सांसद महेंद्र माहरा ने 19.50 लाख रुपये खर्च किए।

जबकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी ने महज पांच लाख, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने साढ़े सात लाख और सांसद अजय टम्टा ने सबसे कम महज डेढ़ लाख रुपये सांसद आदर्श ग्राम के विकास पर खर्च किए।


दो राज्यसभा सांसदों राजबब्बर और तरुण विजय ने अपने-अपने आदर्श गांवों लामबगड़, तेवा के विकास कार्यों के लिए फूटी कौड़ी नहीं दी है। जहां सांसदों ने सांसद निधि से बजट देने में कंजूसी की है, वहीं रही सही कसर सरकारी अफसरों ने पूरी कर दी है। सांसदों की ओर से अभी तक दिए गए 1.72 करोड़ में 69.14 लाख रुपये ही खर्च हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed