{"_id":"5aede29c40a7e8d27dbd462e67423320","slug":"bachi-singh-rawat-praise-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने बताया राहुल गांधी को बेहतर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने बताया राहुल गांधी को बेहतर!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Apr 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट बंटवारे के बाद रूठे बचदा मान गए हैं। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में खुद ऐलान किया कि पांचों सीटों पर भाजपा को जिताऊंगा, लेकिन कहीं न कहीं उनके दिल में टीस बरकरार है जो मंगलवार को भी जुबां से फूट पड़ी।
विज्ञापन
पढ़ें, यहां पर भाजपा से पिछड़ गई कांग्रेस
विज्ञापन
भाजपा में टिकट बांटने के तौर-तरीके पर भी उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ कर उन्होंने भाजपा में पारदर्शिता के अभाव की ओर भी इशारा किया।
राहुल का प्रयोग बेहतर
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को कार्यकर्ताओं की राय लेकर ही टिकट देने चाहिए। कांग्रेस में राहुल गांधी ने यह बेहतर प्रयोग किया था।
विज्ञापन
पढ़ें, पर्वतीय क्षेत्रों में धीरे-धीरे कम हो रहे मतदाता
बचदा ने कहा कि हालांकि राहुल को बहुत सफलता नहीं मिली। लेकिन आने वाले समय में ऐसा कोई रास्ता तो ढूंढना ही पड़ेगा जिससे टिकट आवंटन में पारदर्शिता हो। पहले भाजपा यह प्रक्रिया अपनाती थी लेकिन अब छोड़ दिया।