{"_id":"6485a6283a3d013fbb0b5226","slug":"baby-elephant-injured-by-slipping-while-drinking-water-in-the-river-road-jammed-kotdwar-uttarakhand-news-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: अपने घायल बच्चे को उठाने की कोशिश करती रही हथिनी, सड़क हुई जाम, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: अपने घायल बच्चे को उठाने की कोशिश करती रही हथिनी, सड़क हुई जाम, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची टीम
Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
सार
कोटद्वार दुगड्डा के बीच यातायात थोड़ी देर के लिए इस वक्त रोक दिया गया, जब एक हथिनी अपने बच्चे को उठाने की कोशिश कर रही थी। हाथियों का झुंड खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा था। तभी एक बच्चा फिसलने से घायल हो गया।
विज्ञापन
अपने बच्चे को उठाने की कोशिश करती हथिनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार देर शाम को सिद्धबली मंदिर के सामने से बच्चे समेत हाथियों का एक झुंड खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा। पानी पीने के दौरान फिसलने से शिशु हाथी घायल हो गया। देर शाम तक हथिनी अपने बच्चे को उठाकर खड़ा करने का प्रयास करती रही, लेकिन वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सिद्धबली मंदिर के पास हथिनी और उसके बच्चे की लोकेशन मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। बताया कि शाम करीब छह बजे हाथियों का झुंड तिलवाढांग वन चौकी के पास से खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बाघ ही नहीं गुलदार भी बड़े पैमाने पर ले रहे लोगों की जान, सीएम से मिलेगा शिकारियों का पैनल
विज्ञापन
सड़क पर हाथियों को देखते ही कोटद्वार दुगड्डा के बीच यातायात थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। इस दौरान हाथियों के झुंड के साथ चल रहा शिशु हाथी लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। यह शिशु हाथी कई दिनों से अपनी मां के साथ आसपास के जंगल में घूम रहा है। कई दिन पहले इसकी वीडियो भी वायरल हुई थी। शनिवार शाम को शिशु हाथी के घायल होने की सूचना मिली है।