फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baby elephant injured by slipping while drinking water in the river road jammed Kotdwar uttarakhand news

Kotdwar: अपने घायल बच्चे को उठाने की कोशिश करती रही हथिनी, सड़क हुई जाम, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची टीम

Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
सार

कोटद्वार दुगड्डा के बीच यातायात थोड़ी देर के लिए इस वक्त रोक दिया गया, जब एक हथिनी अपने बच्चे को उठाने की कोशिश कर रही थी। हाथियों का झुंड खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा था। तभी एक बच्चा फिसलने से घायल हो गया।

विज्ञापन
Baby elephant injured by slipping while drinking water in the river road jammed Kotdwar uttarakhand news
अपने बच्चे को उठाने की कोशिश करती हथिनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शनिवार देर शाम को सिद्धबली मंदिर के सामने से बच्चे समेत हाथियों का एक झुंड खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा। पानी पीने के दौरान फिसलने से शिशु हाथी घायल हो गया। देर शाम तक हथिनी अपने बच्चे को उठाकर खड़ा करने का प्रयास करती रही, लेकिन वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन


रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सिद्धबली मंदिर के पास हथिनी और उसके बच्चे की लोकेशन मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। बताया कि शाम करीब छह बजे हाथियों का झुंड तिलवाढांग वन चौकी के पास से खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बाघ ही नहीं गुलदार भी बड़े पैमाने पर ले रहे लोगों की जान, सीएम से मिलेगा शिकारियों का पैनल
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर हाथियों को देखते ही कोटद्वार दुगड्डा के बीच यातायात थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। इस दौरान हाथियों के झुंड के साथ चल रहा शिशु हाथी लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। यह शिशु हाथी कई दिनों से अपनी मां के साथ आसपास के जंगल में घूम रहा है। कई दिन पहले इसकी वीडियो भी वायरल हुई थी। शनिवार शाम को शिशु हाथी के घायल होने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed