{"_id":"5f1e7f6e8ebc3e9f6c354bd1","slug":"baby-elephant-dies-after-hitting-a-train10","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : जन शताब्दी ट्रेन से टकराकर हाथी के बच्चे की मौत, जीरो पॉइंट पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : जन शताब्दी ट्रेन से टकराकर हाथी के बच्चे की मौत, जीरो पॉइंट पर हुआ हादसा
Mon, 27 Jul 2020 01:07 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
नकरौंदा में ट्रेन से टकराकर मरे हाथी के बच्चे को देखते वन विभाग के कर्मचारी
- फोटो : AMAR UJALA
नकरौंदा में जन शताब्दी ट्रेन से टकराकर हाथी के बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा दो साल का था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का बच्चा टकराकर करीब 10 फिट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। ट्रैक से जन शताब्दी ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन की चपेट में दो साल का हाथी का बच्चा आ गया। यह हादसा नकरौंदा गुलरघाटी जीरो पॉइंट का है।
विज्ञापन
हाथी के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग लच्छीवाला और थानो रेंज रेंजर एनएल डोभाल मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले भी तमाम घटनाओं में ट्रेन से टकराकर हाथियों की मौत हो चुकी है। इस बाबत कई बार वन विभाग और रेलवे अधिकारियों की बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन