फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baby elephant dies after being hit by a train on Haridwar Dehradun railway line Uttarakhand news in Hindi

Rishikesh: हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत, हिरासत में लोको पायलट

Tue, 02 Dec 2025 12:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Dec 2025 12:28 PM IST
सार

एक शिशु हाथी की हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट से मौत हो गई। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई।

विज्ञापन
Baby elephant dies after being hit by a train on Haridwar Dehradun railway line Uttarakhand news in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पर मोतीचूर और रायवाला रेलवे स्टेशन के बीच खड़खड़ी बीट में हावड़ा एक्सप्रेस (13009) की चपेट में आने से एक गज शिशु (हाथी के बच्चे) की मौत हो गई। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से दोनों पायलटों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
सोमवार सुबह छह बजे हावड़ा से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन जा रही हावड़ा एक्सप्रेस मोतीचूर और रायवाला रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची। तभी हरिद्वार रेंज की खड़खड़ी बीट में हाथियों का झुंड ट्रेन के सामने आ गया। इस दौरान एक गज शिशु (6 वर्ष) ट्रेन के इंजन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के पास ही खड़ा रहा। इससे यात्री भी दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रतिपालक अजय लिंगवाल और रेंज अधिकारी महेश प्रसाद सेमवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रस्ताव तैयार किया गया

लिंगवाल ने बताया कि घटना के बाद ट्रेन का लोको पायलट खुशीराम मौर्य और सहायक लोको पायलट दीपक कुमार के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। वहीं, ट्रैक अवरुद्ध होने पर रायवाला स्टेशन पर वंदेभारत एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस को रोका गया। गज शिशु का शव ट्रैक से हटाने के बाद रेल यातायात शुरू हो पाया। गज शिशु का शव पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed