योगगुरु बाबा रामदेव इस दिन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। इस दिन दुनियाभर के लोग ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ होंगे।
2 of 8
baba ramdev
- फोटो : amar ujala
यह रिकॉर्ड वे तीसरे विश्व योग दिवस पर गुजरात सरकार एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वधान में 21 जून को तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जी.एम.डी.सी ग्राउंड अहमदाबाद, गुजरात मे आयोजित कार्यक्रम में बनाएंगे।
3 of 8
baba ramdev
- फोटो : अमर उजाला
इस दिन वे अपना ही रिकार्ड तोड़ने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। गत वर्ष एक शिविर में सवा लाख साधकों को योग कराने का स्थापित रिकार्ड भी वे बना चुके हैं।
4 of 8
पंचकूला में बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बाबा रामदेव ने इस बार देशभर में पांच करोड़ लोगों को योग से जोड़ने की योजना तैयार की है। अकेले अहमदाबाद में ही एक दिन में पांच लाख लोगों को योग कराएंगे।
पिछले योग दिवस पर योग के लिए देशभर में तीन करोड़ लोग जुटे। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इस बार योग करने वालों की संख्या पांच करोड़ पहुंच जाएगी। यह एक नया रिकार्ड था। बाबा की योजना तीसरे विश्व योग दिवस 21 जून को खुद अहमदाबाद में रहकर मनाने की है।