फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Ramdev Wax Statue will see in Madame Tussauds Museum became first Indian monk

Baba Ramdev : मैडम तुसाद म्यूजियम में दिखेगी बाबा रामदेव की प्रतिमा, वहां जगह पाने वाले पहले भारतीय संन्यासी

Wed, 31 Jan 2024 01:05 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jan 2024 01:05 AM IST
सार

Baba Ramdev Wax Statue News: दिल्ली पहुंचे बाबा रामदेव ने अपने संदेश में कहा कि मैडम तुसाद म्यूजियम न्यूयॉर्क में 200 से ज्यादा बड़ी हस्तियों के स्टैच्यू लगे हैं। इनमें शामिल होना मेरे लिए गर्व की अनुभूति है।

विज्ञापन
Baba Ramdev Wax Statue will see in Madame Tussauds Museum became first Indian monk
बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगऋषि स्वामी रामदेव ऐसे पहले भारतीय संन्यासी बन गए हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम न्यूयार्क में नजर आएगी। उनकी प्रतिमा का अनावरण दिल्ली में किया गया। भारतीय संस्कृति, संन्यास और सनातन योग परंपरा के वैश्विक प्रसार के दृष्टिकोण से इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पहुंचे स्वामी रामदेव ने अपने संदेश में कहा कि मैडम तुसाद म्यूजियम न्यूयॉर्क में 200 से ज्यादा बड़ी हस्तियों के स्टैच्यू लगे हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा तथा शाहरूख खान आदि भी शामिल हैं। इनमें शामिल होने पर भारत के एक संन्यासी को जिस गर्व की अनुभूति हो रही है, उससे ज्यादा देशवासियों को है।
विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा सत्र: छह फरवरी को सदन में पेश होगा यूसीसी बिल, आंदोलनकारियों के आरक्षण का विधेयक भी आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत के योग व आयुर्वेद पर हैं। अब तो अमेरिका में भी मेड इन यूएस और मेड बाई अमेरिका के सिद्धांत पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी को लेकर जो गतिविधियां पतंजलि की ओर से चलाई जा रही हैं, उसे अब पूरी दुनिया अपना रही है।

स्वामी रामदेव ने कहा कि इस प्रतिकृति को बनाने में लगभग 200 कलाकारों का पुरुषार्थ तथा लगभग दो करोड़ रुपये की लागत आई है। यह कास्ट का विषय नहीं हैं, यह एक कॉन्सेप्ट है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व की पूजा करो, चित्र नहीं चरित्र की पूजा करो। इसलिए हमने इसको न कोई मूर्ति बोला, न इसकी पूजा की और न ही कोई प्राण प्रतिष्ठा की, यह मात्र प्रेरणा के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed