फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Ramdev supports CM Yogi Adityanath statement for Hyderabad Name renaming

मुगलों और अंग्रेजों ने भारतीय सभ्यता खत्म करने के लिए बदले थे शहरों के नाम: बाबा रामदेव

Tue, 01 Dec 2020 12:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Dec 2020 12:09 AM IST
सार

  • योग गुरु ने सीएम योगी के हैदराबाद का नाम बदलने के बयान का किया समर्थन

विज्ञापन
Baba Ramdev supports CM Yogi Adityanath statement for Hyderabad Name renaming
Yog Guru Ramdev - फोटो : ANI

विस्तार

योग गुरु स्वामी रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 नवंबर को हैदराबाद का नाम बदलने के बयान का समर्थन किया। स्वामी रामदेव ने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पहचान खत्म करने की साजिश के तहत ही शहरों और गांवों के नाम बदले थे। अयोध्या का नाम फैजाबाद और महाराष्ट्र के शंभाजी नगर का नाम औरंगाबाद करना साजिश का हिस्सा था।

विज्ञापन


स्वामी रामदेव सोमवार को हरिपुर कलां में भारत माता मंदिर के संस्थापक संत स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की स्मृति में समाधि मंदिर के शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या से फैज का कोई नाता नहीं था। औरंगाबाद से औरंगजेब और हैदराबाद से भी हैदर का भी कोई लेना-देना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद का प्राचीन नाम भाग्य नगर है और भाग्य नगर ही होना चाहिए। 

विज्ञापन

कोरोनिल का जानवरों और जेब्रा मछलियों पर सफल परीक्षण: रामदेव

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को त्योहारी सीजन में लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि लोगों ने न तो मास्क पहना और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। उन्होंने दावा किया कि कोरोनिल ने डब्ल्यूएचओ के मानकों को पूरा किया है।
 

कोरोनिल 150 देशों में भेजी जा रही है। दावा किया कि मानव परीक्षण के बाद कोरोनिल का जानवरों पर भी परीक्षण किया है, जो 100 प्रतिशत सफल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कोरोना संक्रमित जेब्रा मछलियों पर भी परीक्षण किया है।

पब्लिक इश्यू निकालने जा रही है रुचि सोया

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि अधिकृत रुचि सोया इंडस्ट्री लिमिटेड जल्द ही पब्लिक इश्यू निकालने जा रही है। इसमें शेयरधारकों की भागीदारी कितनी होगी, इसकी घोषणा दिसंबर में की जाएगी। सोमवार को हरिपुर कलां में आयोजित समाधि स्मृति मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी रामदेव ने पत्रकारों वार्ता के दौरान के कहा कि रुचि सोया इंडस्ट्री लिमिटेड के रूप पतंजलि लोगों के लिए समृद्धि के द्वार खोलने जा रही है।

जल्द ही रुचि सोया का पब्लिक इश्यू निकलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पब्लिक इश्यू को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। साथ ही कोमोडिटी के साथ अब रुचि सोया 90 फीसदी एफएमसीजी के प्रोडक्ट भी लांच करेगी। उन्होंने कहा कि खासकर खाद्य तेल के बाजार में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए पाल्म ऑयल प्लांटेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed