फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Ramdev statement about rohingya muslims and bangladeshi Infiltration

बाबा रामदेव का बड़ा बयान, रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी बस गए तो तैयार होंगे 10 और कश्मीर

Thu, 30 Aug 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 30 Aug 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev statement about rohingya muslims and bangladeshi Infiltration

योग गुरु बाबा रामदेव ने रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा है कि रोहिंग्याओं और बांग्लादेश से आए लोगों को भारत में नहीं बसाया जा सकता।

विज्ञापन


ये विदेशी नागरिक हैं और उन्होंने भारत में डेरा डाला है। उनका कहना है कि रोहिंग्या अगर यहां बसाए गए तो भारत में दस और कश्मीर तैयार हो जाएंगे। बाबा रामदेव ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि एनआरसी मुद्दे को लेकर असम में शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


कुछ लोग इसे राष्ट्रहित में बता रहे हैं तो कुछ वोटों की राजनीति करार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन से चार करोड़ विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Baba Ramdev statement about rohingya muslims and bangladeshi Infiltration
rohingya

बाबा ने कहा कि अवैध रूप से रह रहा विदेशी नागरिक रोहिंग्या मुस्लिम हो या बांग्लादेशी या फिर कहीं का को, उसे भारत छोड़कर जाना होगा।कश्मीर की समस्या अभी सुलझ नहीं पा रही और रोहिंग्याओं को बसाया जा रहा है। ऐसा चलता रहा तो देश में दस और कश्मीर पैदा हो जाएंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि क्रीमी लेयर को परिभाषित किया जाना चाहिए।

जब तब देश में गरीबी दूर नहीं होगी, आरक्षण की आग नहीं बुझेगी। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़े वर्ग के समर्थ लोगों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed