फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Ramdev said India lives in villages gave training on Earth Doctor Kit in Haridwar Uttarakhand news

Haridwar News : बाबा रामदेव बोले- गांवों में बसता है भारत, ‘धरती के डॉक्टर किट’ के बारे में बताई ये खास बातें

Mon, 30 Oct 2023 09:29 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Oct 2023 09:29 AM IST
सार

बाबा रामदेव ने कहा कि स्वदेशी से परिपूर्ण आंदोलन के साथ आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ ग्राम विकास में पतंजलि की महती भूमिका है। जिसे, आज देश भर में बहुत अच्छी पहचान मिली है। 

विज्ञापन
Baba Ramdev said India lives in villages gave training on Earth Doctor Kit in Haridwar Uttarakhand news
बाबा रामदेव - फोटो : PTI

विस्तार

समृद्ध ग्राम, पतंजलि दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की ओर से पांच दिवसीय कृषि और उद्यम सखी ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न हो गया। ट्रेनिंग में प्राकृतिक कृषि जैविक कृषि और मृदा परीक्षण के महत्व को समझाते हुए ‘धरती का डॉक्टर किट’ का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत गांवों में बसता है।

विज्ञापन

उन्होंने पतंजलि का उद्देश्य ग्रामीण आर्थिक समृद्धि के साथ आजीविका अभिवृद्धि करके पूर्ण रूप से ग्राम विकास करने का है। स्वदेशी से परिपूर्ण आंदोलन के साथ आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ ग्राम विकास में पतंजलि की महती भूमिका है। जिसे, आज देश भर में बहुत अच्छी पहचान मिली है। पतंजलि ने योग क्रांति, ऋषि क्रांति, कृषि क्रांति को पूर्ण कर और अब ग्रामीण भारत की एक आर्थिक समृद्धि की क्रांति का पावन शुभारंभ किया है।

विज्ञापन

पतंजलि ने बनाई विश्व विख्यात पहचान
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हम हाथ से हाथ मिलाकर कृषि सखियों की मदद करना चाहते हैं। हम उद्यम सखियों को तकनीकी आधारित शिक्षा से समृद्ध करके आर्थिक समृद्धि करते हैं। उत्तराखंड राज्य आजीविका मिशन के एडिशनल सीईओ प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि पतंजलि ने उत्तराखंड प्रांत में इंडस्ट्री के रूप में भी एक अलग और विश्व विख्यात पहचान बनाई है जिसका लाभ न केवल ग्रामीणों को बल्कि उत्तराखंड राज्य के सभी उद्यमियों को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा ने हारी विधानसभा सीटों पर तय की सांसदों की जिम्मेदारी, विस क्षेत्रों में करेंगे प्रवास

कहा कि ट्रेनिंग तो हमने बहुत की, लेकिन इस प्रकार की ट्रेनिंग हमने पहली बार की है। उन्होंने यह भी जाहिर किया कि वह पतंजलि ट्रेनिंग संस्थान में बार-बार आकर ट्रेनिंग करना चाहेंगी। कार्यक्रम में लोकगीत, लोक नृत्य और उत्तराखंड राज्य के समृद्धि और खुशहाली के लिए गीतों की बहुत सुंदर प्रस्तुति रही। इस मौके पर स्टेट मैनेजर रोहित, मिशन मैनेजर शीतल चौहान, पतंजलि संस्था के वरिष्ठ एनसी शर्मा, अंशुल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed