फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev meet narendra modi

'मान' गए बाबा रामदेव, मोदी से की 'सीक्रेट' मीटिंग

Fri, 20 Jun 2014 09:52 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 20 Jun 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev meet narendra modi

नरेंद्र मोदी के पीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में बाबा रामदेव के न पहुंचने के बाद इस बात की चर्चा होने लगी थी कि बाबा मोदी से नाराज हैं।

विज्ञापन


अब जब मोदी प्रधानमंत्री पद को विधिवत संभालकर अपना काम कर रहें हैं तो बाबा रामदेव ने उनसे मुलाकात की है।

पिछले महीने की 26 तारीख को शपथ लेने के बाद शुक्रवार को दिन में बाब रामदेव और बालकृष्ण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली जाकर मुलाकात की।

शाम को हरिद्वार लौटे बाबा रामदेव ने इसे शिष्टाचार की मुलाकात बताते हुए कहा कि इसका कोई एजेंडा नहीं था।

नहीं दिया बातचीत का ब्यौरा

baba ramdev meet narendra modi

बाबा रामदेव ने मोदी से बातचीत का ब्योरा देने से इंकार कर दिया। लेकिन चुनाव बाद योगगुरु रामदेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दूरियों की खबर पर इसे विराम देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

उधर, शाम को भाजपा के कद्दावर नेता और संघ के बेहद करीबी रामलाल ने पतंजलि पहुंचकर रामदेव का अभिनंदन किया।

रामलाल ने यह भी कहा बाबा के संगठन का लाभ पार्टी को मिला और भविष्य में भी पार्टी योगगुरु के संगठन का लाभ लेती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामदेव ने किया ‌था मोदी को पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट

baba ramdev meet narendra modi

मोदी को पहली बार प्रधानमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने वाले योगगुरु स्वामी रामदेव ने उनके शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं की थी। तब माना जा रहा था कि रामदेव और मोदी के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही है।

लेकिन शुक्रवार को स्वामी रामदेव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस तरह की चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है। हालांकि हरिद्वार में लौट कर बाबा की ओर से इस मुलाकात को

औपचारिक बताते हुए कहा गया कि यह केवल शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात का कोई विशेष एजेंडा नहीं था।

विज्ञापन

रामदेव के संगठन का लाभ मिला

baba ramdev meet narendra modi

शुक्रवार की शाम को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने पतंजलि योगपीठ पहुंचकर स्वामी रामदेव का अभिनंदन किया।

रामलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को स्वामी रामदेव के संगठन का लाभ मिला है। भाजपा आगे भी विभिन्न अभियानों में रामदेव का मार्गदर्शन हासिल करती रहेगी।

राम लाल जैसे दिग्गज का पतंजलि में आकर चुनावों के लिए शुकराना जताना योगगुरु से भाजपा के नजदीकी संबंधों के सिलसिले को आगे बढ़ाने की कड़ी के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed