फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Ramdev gave advice to Uttarakhand government on Devasthanam Management Bill

देवस्थानम प्रबंधन विधेयक को लेकर बाबा रामदेव ने उत्तराखंड सरकार को दी ये नसीहत

Sun, 15 Dec 2019 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 15 Dec 2019 10:36 AM IST
सार

  • अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने उठाई मांग 
  • योग गुरु स्वामी रामदेव से की मुलाकात और कुंभ पर भी की चर्चा 

विज्ञापन
Baba Ramdev gave advice to Uttarakhand government on Devasthanam Management Bill
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि केवल हिंदुओं के ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को देवस्थानम प्रबंधन विधेयक में शामिल करें या इस विधेयक को तत्काल निरस्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद इस विधेयक का विरोध करती रहेगी।  

विज्ञापन


अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योग गुरु स्वामी रामदेव से मुलाकात की। इस दौरान कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर दोनों के बीच गहन मंत्रणा हुई। स्वामी रामदेव से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि स्वामी रामदेव ने महाकुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार और मेला प्रशासन को शीघ्र हाईवे निर्माण को लेकर तेजी लाने की मांग की। 
विज्ञापन


स्वामी रामदेव ने चर्चा के दौरान देवस्थानम प्रबंधन विधेयक पर अखाड़ा परिषद के विरोध का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केवल मठ मंदिरों को विधेयक में शामिल किया जाना उचित नहीं है। सरकार सभी धर्मस्थलों का अधिग्रहण करे। केवल सनातन धर्म पर ही कुठाराघात क्यों किया जा रहा है। स्वामी रामदेव ने स्लॉटर हाउस का निर्माण बंद करने की अखाड़ा परिषद की मांग का भी समर्थन किया। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि परिषद पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है। सरकार और मेला प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed